फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हत्या के मुकदमे में विभाग ने शिक्षक को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नासिरपुर मोहल्ले में आठ अगस्त को शिक्षिका शालिनी यादव की हत्या के मामले में वांछित सह आरोपी शिक्षक संदीप कुमार यादव को बेसिक शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। मामले में महिला के पति धर्मेंद्र यादव समेत उसके दो भाइयों संदीप और भूपेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस पति को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं दोनों देवर पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन


सह आरोपी संदीप असोथर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चंदीपुर में सहायक अध्यापक के साथ एआरपी की जिम्मेदारी भी संभाल रहा था। घटना के बाद से वह बिना सूचना के विद्यालय और विभागीय प्रशिक्षण से अनुपस्थित था। विभागीय जांच में भी उसकी गैरहाजिरी सामने आई।

नोटिस जारी होने के बावजूद जवाब नहीं देने और हत्या के मुकदमे में वांछित होने पर खंड शिक्षाधिकारी असोथर ने निलंबन की संस्तुति की। बीएसए प्रिंसी मौर्य ने बताया कि विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद संदीप को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें