फोटो-32-दंगल एक दूसरे पर दांव पेंच दिखाते पहलवान। संवाद
- फोटो : आर्य नगर स्थित मृतक गौरव वर्मा के आवास से दूर खड़े शुभचिंतक। संवाद
जाफरगंज। जन्माष्टमी पर धौरहरा गांव में यमुना किनारे पुरानी बस्ती स्थित भोले बाबा मंदिर परिसर में शुक्रवार को दंगल का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा हरियाणा, पंजाब और काठमांडू नेपाल से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया।
दंगल की पहली कुश्ती दिल्ली के लम्बू और बरेली के बंटू के बीच हुई। इसमें लम्बू ने जीत दर्ज की। इसके बाद देवा शरीफ के सुल्तान और बरेली के शेरा आमने-सामने हुए। इसमें सुल्तान विजयी रहे। हरियाणा के रामू और बाबू के बीच हुए मुकाबले में रामू ने बाजी मारी।
महिला वर्ग में इटावा की अंजली और बांदा की पायल के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया। दंगल की अंतिम और 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती देवा शरीफ के सुल्तान और राजस्थान के भवानी के बीच हुई।
सुल्तान ने भवानी को पटखनी देकर खिताब अपने नाम किया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष रतीराम निषाद, समाजसेवी अधिवक्ता अमित शुक्ला, मनोज सोनकर, महेंद्र निषाद, अविनाश पांडेय, पूर्व प्रधान रामचंद्र निषाद और आशु सोनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो-32-दंगल एक दूसरे पर दांव पेंच दिखाते पहलवान। संवाद- फोटो : आर्य नगर स्थित मृतक गौरव वर्मा के आवास से दूर खड़े शुभचिंतक। संवाद