फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाली, ताली बजाकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को थाली, ताली बजाकर सरकार का विरोध किया। कांग्रेसियों ने तीनों तहसील में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सदर तहसील में कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल, जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय से तहसील तक जुलूस निकाला। महंगाई के खिलाफ ताली, थाली बजाते हुए तहसील परिसर पहुंचे। वहां पर प्रदर्शन करके सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तहसीलदार विदुषी सिंह के समक्ष महंगाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
इस प्रकार खागा तहसील में जिला उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी और बिंदकी तहसील में युवा नेता आकाश शुक्ला के नेतृत्व में सरकार का विरोध किया। जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई है। इस महंगाई से लोग परेशान हैं। खाने के तेल से लेकर चलने के तेल तक महंगाई आसमान छू रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें