फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में बंद मछुवारों को छुड़वाने की मांग

Sat, 09 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपती गुलाबी गैंग की जिला कमांडर हेमलता पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रोजी-रोटी के लिए समुद्री रास्ते मछली पकड़ते समय पाकिस्तान सेना के हत्थे चढ़े सुजानपुर गांव के तीन युवकों के परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। कहा कि एक सप्ताह हो चुका है, वह कैसे हैं, किस हाल में है? इसकी कोई जानकारी नहीं है। वह इतने सक्षम नहीं कि उन्हें अपने स्तर से पाकिस्तान की जेल से वापस घर ला सके। ऐसी दशा में प्रशासन ही कुछ करेगा तभी उनके घर के कमाऊ पूत देश आ सकेंगे।
विज्ञापन


गुलाबी गैंग की जिला कमांडर हेमलता पटेल के साथ पाकिस्तान की जेल में बंद धनीराम, प्रमोद व जितेंद्र के परिजन कलेक्ट्रेट में डीएम से मिलने आए। डीएम के न मिलने से सभी हताश मन प्रशासनिक अधिकारी को व्यथा सुनाने पहुंचे। यहां तीनों मछुवारों के परिजनों ने कहा कि गुलाबी गैंग की नेता व गांव की पूर्व प्रधान हेमलता पटेल के मोबाइल पर 31 मार्च की शाम चार बजे धनीराम, प्रमोद व जितेंद्र के पकड़े जाने की सूचना दी गई। तब से खाना-पीना छूट गया है।

चिंता सता रही है कि परदेश में उन पर किस तरह का जुल्म ढाया जा रहा होगा।
गुलाबी गैंग की कमांडर ने मांग की कि प्रशासन इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए विदेश मंत्रालय के माध्यम से तीनों को देश वापसी की कोशिश करें ताकि यह सभी सही सलामत वतन वापस लौट सके। ज्ञापन देने के दौरान धनीराम की पत्नी शोभा, बेटा प्रियांशू व बेटी कामिनी, प्रमोद की पत्नी ननकी व बेटी सरोज, जितेंद्र की मां देवरती की हालत देखते बन रही थी। साथ मेें राम लखन, मायाराम, लक्ष्मीकांत, दीपू व मुकुल भी थे।
विज्ञापन


पाकिस्तान बार्डर पर मछली पकड़ने जा घुसे सुजानपुर के तीन युवकों के वतन वापसी के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर परिजनों की उम्मीदें टिक गई हैं। शुक्रवार को डीएम से परिजनों को मिलाने लाईं गुलाबी गैंग की कमांडर हेमलता पटेल की केंद्रीय सलाहकार बोर्ड के सदस्य महेश चंद्र साहू से मुलाकात हुई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विदेश मंत्री से परिजनों की मुलाकात कराएंगे। गुलाबी गैंग की कमांडर हेमलता पटेल ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि संगठन स्तर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

अच्छा हुआ कि इस मामले में डूबते को तिनके के सहारा जैसा मिल गया। पड़ोस के ही गांव धनीपुर के महेश चंद्र साहू केंद्रीय सलाहकार बोर्ड के सदस्य हैं। वह किसी काम से शुक्रवार को शहर आए थे। जिनसे उनकी मुलाकात हुई। उन्होंने तीन पड़ोसी गांव के युवकों के पाकिस्तान जेल में बंद होने के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलाने का आश्वासन दिया है। कहा कि चूंकि सुषमा स्वराज भी एक महिला है, लिहाजा उन्हें बेटा और पति के दूर होने पर किस तरह का अहसास होता है। यह मालूम है। उन्हें विश्वास है कि विदेश मंत्री के माध्यम से गांव के तीनों युवक सकुशल घर लौटने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें