फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रेन से युवक को धक्का देने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
फाइल फोटो-22-राहुल चौरसिया। स्रोत परिजन
विज्ञापन
खागा। भाई से मिलने जाते समय सिगरेट मांगने पर चलती ट्रेन से धक्का देकर मार दिए जाने के मामले में परिजन ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं परिजन ने राहुल चौरसिया का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

खागा नगर के राहुल चौरसिया भाई से मिलने बुधवार को प्रयागराज जा रहे थे। ट्रेन में सवार एक यात्री से सिगरेट मांगने पर उसे धक्का दिया गया। ट्रैक पर गिरने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाने के बावजूद उनकी मौत हो गई। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
परिजन ने बताया कि राहुल चार भाइयों में सबसे छोटे और परिवार के सहारे थे। उनके पिता माखन की भी पहले ही मौत हो चुकी थी। घटना से मां राधा देवी और बहन सविता देवी का हाल बेहाल है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो-22-राहुल चौरसिया। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें