फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: क्लीनिक संचालक पर मुकदमे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर। विजयीपुर कस्बे में संचालित सतगुरु क्लीनिक में जयकरन की इलाज के दौरान मौत के मामले में तहरीर दी गई है। हालांकि पुलिस ने पीड़ित के भाई ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आने का हवाला दिया है।
विज्ञापन

सोनेमऊ गांव निवासी जयकरन की सोमवार रात क्लीनिक में मौत हो गई थी। क्लीनिक में कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा किया था। जयकरन के बड़े भाई उदयपाल ने बताया कि पुलिस को डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देकर मांग की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। उधर, घटना के बाद से क्लीनिक संचालक गायब है। विभाग ने क्लीनिक को सील किया है। उदयपाल ने आरोप लगाया कि क्लीनिक संचालक सुलह समझौते का दबाव बना रहा है। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें