धाता। कस्बे के प्रमुख दीपनारायण पटेल चौराहे के सुंदरीकरण और प्रतिमा नवीनीकरण का कार्य 26 लाख से कराया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज ने सोमवार को पूजन कर निर्माण का शुभारंभ कराया।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि चौराहे का सुंदरीकरण नगर की पहचान को नई दिशा देगा। क्षेत्रीय लोग लंबे समय से दीपनारायण पटेल की प्रतिमा के नवीनीकरण और चौराहे को आधुनिक स्वरूप देने की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए कार्य शुरू कराया गया है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह चौराहा कस्बे का मुख्य केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में चौराहे के विकसित होने से यातायात व्यवस्था के साथ नगर की छवि भी बेहतर होगी।
इस दौरान चुन्नू पांडेय, विजय नामदेव, मोहम्मद कलीम, राहुल पांडेय, जयचंद सोनकर, रजनीश त्रिपाठी, सत्येंद्र पासवान और सुनील कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।