फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी एसेंबली के निर्णायक, छोटी एसेंबली से नदारद

Mon, 24 Aug 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मलवां ब्लाक के कोरसम गांव के कर्णवीर सिंह परिहार उर्फ कप्तान सिंह अभी तक हरेक एसेंबली के चुनाव में मतदान करते रहे हैं। इस बार मतदाता सूची से न सिर्फ कप्तान सिंह का बल्कि उनके पूरे घर के नाम गायब हैं। इसी प्रकार से भिटौरा ब्लाक की हुसैनगंज ग्राम पंचायत के प्रधान के दादा और ग्राम पंचायत के चुनाव में दावेदारी को तैयार बैठे बहुआ के चक पैगंबपुर के मजरे करैंहा के मनोज निषाद के नाम गुम हैं। तकरीबन हरेक ग्राम पंचायत में यही स्थिति है। बड़ी एसेंबली के चुनावों तक में वोट डालने वाले गांवों के यह तमाम मतदाता मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में हुई चूक से फिलहाल छोटी एसेंबली में मतदाताधिकार को लेकर सशंकित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले ग्राम सभा स्तर पर प्रस्तुत हुई पुनरीक्षण सूची का कमोबेश यही हाल है। जिले के सभी 13 ब्लाकों में मतदाता सूची से नदारद नामों को लेकर हो-हल्ला मचा है। हालांकि शासन स्तर से गायब सही नाम फिर से दर्ज कराने के लिए फार्म नंबर आठ का विकल्प खुला है, लेकिन इससे तमाम मतदाता वाकिफ ही नहीं है। भिटौरा ब्लाक मेें 77 ग्राम पंचायतें हैं। इस ब्लाक के हुसैनगंज ग्राम पंचायत की आबादी करीब साढ़े 4 हजार के पास है। जिसमें से कम से कम 500 नाम गुम हैं। इसी प्रकार से मकनपुर ग्राम पंचायत के 3 हजार मतदाताओं में 400 मतदाता, हसनपुर ग्राम पंचायत के 2 हजार मतदाताओं में 250 मतदाता, जमरांवा ग्राम पंचायत के 5 हजार मतदाताओं में करीब 500 मतदाताआें के नाम मतदाता सूची से नदारद हैं। हुसैनगंज ग्राम पंचायत के प्रधान अनंत राम पटेल बताते हैं कि उनके दादा रघुराज पटेल का नाम सूची से गायब है। मिर्जापुर भिटारी के रमाकांत तिवारी प्रधानी की तैयारी कर रहे हैं और नाम सूची से बाहर हैं। मकनपुर के कमलेश व इनकी पत्नी गोबिया, अवधेश व इनकी पत्नी रामपति आदि मतदाता सूची में इंद्राज नहीं है।   

65 प्रतिशत मानक के हिसाब सूची तैयार-बीएलओ
बहुआ ब्लाक के महना ग्राम पंचायत के राजू सिंह जिला पंचायत सदस्य के चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। यह दीगर है कि मतदाता सूची में यह भी जगह नहीं बना सके हैं। इसी ग्राम पंचायत के इंद्रजीत सिंह चंदेल और दुर्रविजय सिंह के नाम भी गुम हैें। सुजानपुर की ग्राम प्रधान व गुलाबी गैंग की जिला कमांडर हेमलता कहती हैं कि उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में हुई लापरवाही की शिकायत प्रशासन से की है। जबकि बीएलओ संगीता का कहना है कि 65 प्रतिशत मानक के हिसाब सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन


मुझसे सीधे संपर्क करें-एसडीएम
मलवां ब्लाक की उर्मिंला देवी कहती हैं कि मतदाता सूची से उनके पूरे परिवार को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनके पति कर्णवीर सिंह, पुत्र रजत, कुलदीप, पुत्री आयुषी, बहू सरिता यह सब नाम गायब हैं। जबकि पिछले हरेक चुनाव में मतदाता किया गया है। इस बाबत बिंदकी के एसडीएम जेएन सचान कहते हैं कि सही मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं और गांव से बाहर रहने वाले मतदाताओं के नाम हटाए जाने का काम चल रहा है। बाकायदा इसके लिए तहसील में काउंटर खोले गए हैं। सही नाम का दावा करने वाले सीधे उनसे भी अपनी बात रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें