मृतक कामता की रोती बिलखती पत्नी और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खेत के ऊपर झूल रही हाईटेंशन लाइन के चपेट में आकर मां-बेटे की मौत हो गई। बुधवार सुबह की यह घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के गांव जोगी का डेरा के मजरे गढ़ी की है। घटना से गुस्साए लोगों ने दोपहर 2 बजे शवों को रखकर बांदा-सागर हाईवे जाम कर दिया। एसडीएम के मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर शाम 6 बजे जाम खुल सका।
गांव के भोला निषाद की पत्नी रामावती (55) और बेटा कामता (24) चारा काटने गए थे। कामता ने सिर पर चारे का बोझ था। सरकारी नलकूप को जाने वाली झूलती हाईटेेंशन लाइन में बोझ टकरा गया। इससे कामता तार से चिपक गया।
रामावती ने उसे बचाने के लिए हंसिया से तार हटाने की कोशिश की तो वही भी एचटी लाइन से चिपक गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आपूर्ति बंद कराई, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं।