फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में मुंबई से लौटे युवक की मौत, परिवार क्वारंटीन

विज्ञापन
सरहन बुजुर्ग मे जांच करते डॉक्टर - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
अमौली(फतेहपुर)। लॉकडाउन में मुंबई से लौटकर आए युवक की सोमवार रात मौत हो गई। मृत्यु की सूचना पर स्वास्थ्य टीम ने परिवार के पांच सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया है। युवक की मौत से ग्रामीण सहमे हैं। मुंबई से लौटे युवक को सिरदर्द और बुखार की शिकायत थी।
विज्ञापन

कानपुर के प्राइवेट अस्पताल में मौत के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव में शवदाह का विरोध किया तो परिजनों ने पुलिस बुला ली। पुलिस की मौजूदगी में रात दो बजे युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं युवक के परिजनों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया।
चांदपुर के सरहन बुजुर्ग गांव निवासी 25 वर्षीय युवक मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। 24 मार्च को युवक गांव आ गया था। उसे सिरदर्द और बुखार की समस्या थी। युवक की बीमारी का पता चलते ही ग्रामीणों ने उसे परिवार से अलग रखने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

इस पर युवक जहानाबाद के भैरमपुर गांव में मामा के यहां चला गया। उसकी हालत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन रविवार दोपहर उसे लेकर बिंदकी सीएचसी पहुंचे। हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में प्राइवेट नर्सिंग होम में परिवार ने भर्ती करा दिया। अगले दिन नर्सिंग होम ने उसे हैलट रेफर कर दिया।
हैलट ले जाते समय रास्ते में सोमवार रात युवक की मौत हो गई। परिजन शव लेकर भैरमपुर पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव में अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। इस पर परिजन शव लेकर रात दस बजे सरहन बुजुर्ग लौट आए। यहां भी ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना पर एसओ केशव वर्मा पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में खेत में रात दो बजे शव का अंतिम संस्कार हुआ। एसओ केशव वर्मा ने बताया कि परिवार सुबह अंतिम संस्कार को कह रहा था। भीड़ न हो, इसी वजह से रात को ही अंतिम संस्कार करा दिया गया।
नहीं लिया जा सका सैंपल : मंगलवार को अमौली सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुष्कर कटियार ने युवक के भाई, मां, मामा और भांजी को क्वारंटीन सेंटर नेवलापुर भेज दिया। डॉ. पुष्कर ने बताया कि कोरोना की जांच के लिए सैंपल मौत के एक घंटे बाद तक ही लिया जा सकता है।
युवक की मौत घंटों पहले कानपुर में हो गई थी, इसलिए सैंपल नहीं लिया जा सका। परिवार के सदस्यों की क्वारंटीन सेंटर में निगरानी की जा रही है। युवक में कोरोना जैसे लक्षण नहीं थे। युवक को दौरा पड़ने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें