फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में सहूलियत के लिए शहर के युवकों ने बना दिया डिलीवरी ऐप

विज्ञापन
फतेहपुर डिलेवरी ऐप का लोगो - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। लॉकडाउन में शहरवासियों को घरों बैठे सामान मंगाने की सुविधा देने के लिए प्रशासन ने फतेहपुर डिलीवरी ऐप लांच किया है। इस ऐप को शहर के तीन युवाओं ने मिलकर बनाया है। नोएडा से इंजीनियरिंग कर आए आईटीआई रोड के युवकों ने ऐप में शहर के सभी मोहल्लों की सौ से अधिक दुकानों को जोड़ा है। इसे गूगूल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

ऐप के डेवलपर दिव्य क्षितिज श्रीवास्तव, उनके छोटे भाई दिव्य शिखर श्रीवास्तव और शिकोहाबाद के हिमांशु यादव हैं। उनका कहना है यह ऐप ग्राहकों, दुकानदार और प्रशासन के बीच सेतु का काम करेगा। कोई भी व्यक्ति अपनी नजदीकी दुकान को चुनकर अपना आर्डर दे सकता है और घर बैठे डिलीवरी प्राप्त कर सकता है।
डेवलपर दिव्य क्षितिज श्रीवास्तव ने बताया कि उनका साथी हिमांशु फिरोजाबाद के शिकोहाबाद का है। यह ऐप वहां भी लांच किया जा रहा है। सीडीओ सत्य प्रकाश ने ऐप को लांच करते हुए बताया कि शुरुआती दौर में इसे नगर पालिका क्षेत्र के लिए शुरू किया गया है। यहां से प्रतिक्रिया और फीडबैक मिलने के बाद इसे समस्त नगर निकायों में लांच किया जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह से करेगा काम : ऐप को चलाने में आमजन को दिक्कत न हो इसके लिए हिंदी भाषा का भी ऑप्शन रखा गया है। ग्राहक अपने लोकेशन से नजदीकी दुकान में राशन का आर्डर करते हैं तो दुकानदार सामग्री को घर तक पहुंचाएंगे।
इसमें ग्राहक और दुकानदार को आपस में बात करने का भी विकल्प दिया गया है। सामग्री न होने या किसी प्रकार की दिक्कत होने पर दुकानदार के पास विकल्प होगा कि वह डिलीवरी में प्रशासन की मदद ले और चाहे तो आर्डर कैंसिल भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें