फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से महिला समेत दो ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में संक्रामक व मच्छरजनित बीमारी से होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। चौबीस घंटे के अंतराल में एक महिला समेत दो की सांसें थम गईं। बीमारी से एक के बाद एक हो रही मौतों ने ग्रामीणों को दशहतजदा कर दिया है।
विज्ञापन

अमौली प्रतिनिधि के मुताबिक नसेनिया गांव के छोटे सोनकर की पत्नी राम देवी (46) को सप्ताह भर से बुखार आ रहा था। परिवार के लोग स्थानीय स्तर पर इलाज करा रहे थे। बुधवार सुबह महिला की हालत बिगड़ी। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी सांसें थम गईं। इस गांव में यह दूसरी मौत है। अभी दस दिन पहले सुरेश त्रिवेदी के बेटे पुनीत (16) की कानपुर में इलाज के दौरान डेंगू से मौत हो गई थी।
जहानाबाद प्रतिनिधि के मुताबिक देवमई ब्लॉक की जाफरपुर सिठर्रा के मजरे कंजरनडेरा में भी बुखार जानलेवा साबित हो रहा है। यहां के रामजीत गिहार की चार साल की बेटी दिव्यांशी को कई दिन से बुखार आ रहा था। बच्ची की हालत मंगलवार को अचानक बिगड़ी और दम निकल गया। इस मौत के साथ बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
विज्ञापन

बलवीर गिहार के बेटे अंगद की 12 सितंबर, मान सिंह के बेटे शौर्य की 18 सितंबर व अजीत के बेटे वाशुपाल की 21 अगस्त को मौत हो गई थी। पीएचसी देवमई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रघुराज ने बताया कि गांव में लगातार स्वास्थ्य टीम भेजकर उपचार कराया जा रहा है। गंदगी व खानपान में एहतियात न बरतने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें