हुसैनगंज (फतेहपुर)। गांव अहमदपुर उर्फ अचाकापुर में बुधवार की सुबह पोल पर चढ़कर ट्रांसफार्मर से तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव अहमदपुर उर्फ अचाकापुर निवासी संजय लोधी (23) पुत्र भिखारी लोधी के घर में बुधवार को सुबह बिजली नहीं आ रही थी। संजय ट्रांसफार्मर लगे पोल पर चढ़कर केबल ठीक करने लगा। तभी एचटी लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
युवक की दो साल पहले साथ शादी हुई थी। उसके अभी कोई संतान नहीं हैं। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। युवक मेहनत मजदूरी करता था। थानाध्यक्ष निशिकांत राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।