फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से नेऊरी जलालपुर में एक और मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। संक्रामक व मच्छरजनित बीमारी से नेऊरी जलालपुर की एक दस साल की बच्ची की मंगलवार मौत हो गई। आठ दिन से बीमार बच्ची का प्राइवेट इलाज चल रहा था। गांव में बीस दिन के अंदर तीसरी मौत होने से ग्रामीण सहम गए हैं। गांव के तमाम लोग कानपुर और फतेहपुर में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

इस गांव में संक्रामक बीमारी का हमला महीने भर से देखने को मिल रहा है। हर दूसरे तीसरे घर का कोई न कोई सदस्य बीमार है। गांव के राम शंकर कुरील की बेटी शिवानी(10) को हफ्ता भर से बुखार आ रहा था। परिवार के लोग प्राइवेट स्तर पर इलाज करा रहे थे। जिसकी मंगलवार की दोपहर घर में सांसें थम गईं।
बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया तो ग्रामीण दहशत में आ गए। इस गांव में इससे पहले राजेंद्र की बेटी रोली(15) व गया प्रसाद की पत्नी राज दुलारी (55) की मौत हो चुकी है। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. पुष्कर कटियार का कहना है कि जहां से भी बीमारी फैलने की बात सामने आ रही है। टीमें भेजकर शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें