फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को देना होगा बराबरी का हक

Sat, 02 Jan 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियां हमारे लिए उतनी ही महत्वपूर्ण हैं जितने बेटे। बेटियों का बराबरी का हक देना होगा। जिस प्रकार से भ्रूण में ही बेटियां मारी जा रही है उससे लिंगानुपात बिगड़ रहा है। इसकी रोकथाम के लिए आगे आना हर जिम्मेदार नागरिक का फर्ज है। इसी धारणा को जेहन में रखते हुए उत्तम सेवा संस्थान ने बेटी के जन्म पर 11 हजार की एफडी समेत समस्त इलाज का खर्च वहन करने की पहल की है। यह लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा जिनकी बेटी श्याम नर्सिंगहोम में जन्म लेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को नर्सिंगहोम में उत्तम सेवा संस्थान के संस्थापक डॉ. एसके उत्तम ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ अभियान से जुड़ने का यह एक प्रयास है।

जिसके तहत संस्थान ने तय किया है कि श्याम नर्सिंग होम में नार्मल या आपरेशन से होने वाली डिलेवरी का एक भी रुपया नहीं लिया जाएगा, बशर्ते बेटी पैदा हुई हो।
विज्ञापन


बेटी पैदा होने पर न सिर्फ इलाज का पूरा खर्च वहन किया जाएगा बल्कि बेटी के नाम 11 हजार की एफडी भी कराई जाएगी। बकौल उत्तम, 21वीं सदी में भी बेटी बौर बेटा मेें भेद किया जा रहा है।

जिसके चलते उन्हें हर क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ रहा है।  ऐसे में लिंगभेद बंद होना चाहिए। इस दौरान डॉ. एके गुप्ता, डॉ. विजय सिंह, सारिका रानी, सान्या उत्तम, विनती श्रीवास्तव मौजूद रहीं।

नर्सिंगहोम में बेटी पैदा करने वाली दो प्रसूताओं को उत्तम सेवा संस्थान ने 11-11 हजार रुपये की एफडी का लाभ दिया। एफडी पाकर बेटी जन्मने वाली बेबी माही की माता ममता देवी निवासी बड़ा गांव मछरिहा व बेबी स्नेहा की माता पूनम निवासी बनपुरवा खुश नजर आईं। कहा कि यह एफडी उनकी बेटियों के बेहतर भविष्य निर्धारण में काम आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें