फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर भिड़ गए पांच वाहन, एक ने दम तोड़ा

Sat, 02 Jan 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे की धुंध के चलते शुक्रवार को कई लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। नेशनल हाईवे-2 पर लोधीगंज चौडगरा के पास एक ट्रक के पीछे एक-एक कर पांच वाहन टकरा गए। जिसमें एक डीसीएम चालक की मौत हो गई। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पंजाब प्रांत के गुरुदासपुर बटाला निवासी मंदीप सिंह अपने खलासी युवराज के साथ लोधीगंज हाईवे पर ट्रक को किनारे खड़ा कर सो रहा था। यह प्रतापगढ़ से आंवले लादकर अमृतसर जा रहे थे।

इनके ट्रक में कोहरे के चलते झारखंड से कानपुर कोयला लादकर जा रहा एक डीसीएम भिड़ गया। हादसे में डीसीएम के चालक लल्लू कुमार(19) की मौत हो गई। यह चालक बिहार प्रांत के निवासी रामलखन यादव का बेटा था।
विज्ञापन


साथ ही बिहार बसरंडा निवासी खलासी इकरामुन और पंजाब के ट्रक चालक व खलासी घायल हो गए। इसी दौरान डीसीएम के पीछे एक और डीसीएम जा घुसा। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।

सूचना पर घायलों को लेने जा रही एंबुलेंस भी दृश्यता शून्य होने से डीसीएम से जा टकराई। एंबुलेंस का चालक उन्नाव देवीदीन का पुरवा बांगरमऊ निवासी आदर्श और ईएमटी कानपुर देहात के बरौर निवासी आकाश भी घायल हो गए। शहर के खेलदार मुहल्ला का निवासी सलमान भी प्राइवेट एंबुलेंस से घायलों को लेने पहुंचा था जिससे वह भी घायल हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें