नउवाबाग के पास हादसे में डीसीएम से फंसी बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार से शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार परिवार को आलू लदे डीसीएम ने टक्कर मार दी। इस हादसे में इकलौती बेटी की मौत हो गई और दंपति घायल हो गए। बाइक फंस जाने से चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला।
हथगाम थाने के कस्बा निवासी जगदीश (40) की ससुराल शहजादीपुर कोतवाली बिंदकी में है। यहां उनके चचेरे ससुर का देहांत हो गया था। वह पत्नी अनारकली व बेटी पायल (11) को लेकर बाइक से गए थे। दोपहर में लौट रहे थे।
सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग हाईवे पर डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। दंपति उछलकर दूर गिरे। पायल की डीसीएम से कुचलकर मौत गई। डीसीएम में फंसी बाइक काफी दूर तक घिसटती गई। तभी चालक डीसीएम छोड़कर जंगल की तरफ भाग निकला। घटना से अनारकली का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। वह परिवार की इकलौती बेटी थी। जगदीश का एक बेटा रबी है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम चालक की तलाश की जा रही है।