फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कार सवार युवकों का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
फोटो-36-हाईवे पर स्टंट करते कार सवार। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कार सवार युवकों के स्टंट का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक किसी कॉलेज के छात्र हैं और फेयरवेल पार्टी के दौरान हाईवे पर रील बना रहे थे।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में करीब आठ से दस लग्जरी वाहन नजर आ रहे हैं। युवक चलती कारों की खिड़कियों और दरवाजों से बाहर लटककर हूटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। सभी वाहन शहर के डाक बंगला से होते हुए मलवां थाना क्षेत्र की ओर जाते दिख रहे हैं।
टोल प्लाजा के पास गाड़ियों को हाईवे पर घुमाकर वीडियो शूट किया गया। फुटेज सदर कोतवाली और मलवां थाना क्षेत्र के बीच का बताया जा रहा है। रील बनाने के जुनून में युवक ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते नजर आए। इससे उनकी और अन्य राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी लाल जी सविता ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कराई जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-36-हाईवे पर स्टंट करते कार सवार। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें