जोनिहा/ललौली। सड़क हादसों में बाइक सवार युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार परिवार का इकलौता था। पुलिस का दावा है कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी पवन लोधी (26) गांव के दोस्त अशोक यादव के साथ तिलक समारोह में शामिल होने बहुआ कस्बा जा रहे थे। बाइक अशोक चला रहे थे।
अशोक ने बताया कि बहुआ रानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास बाइक में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क की पटरी पर खड़े ट्रैक्टर में जाकर भिड़ गई। इससे हादसे में पवन लोधी के सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई। पवन की नेवलापुर निवासी लक्ष्मी के साथ 24 नवंबर को शादी हुई थी।
इधर, बिंदकी कोतवाली के छीछा मोड़ के पास 40 वर्षीय एक व्यक्ति की किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई। युवक काले रंग की पैंट और लाल रंग की शर्ट पहने था। पुलिस शव की पहचान के प्रयास में जुटी है।
सड़क पार कर रहे मजदूर को वाहन ने मारी टक्कर
औंग थाना क्षेत्र के दुर्गागंज गांव निवासी करन पासवान शुक्रवार को हाईवे पार कर रहा था। कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने 112 नंबर को सूचना दी। पुलिस ने उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर किया।
टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराई
औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव निवासी महेंद्र सिंह शुक्रवार को शादी समारोह से लौट रहे थे। गुधरौली हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार बाल-बाल बच गए।