बिंदकी। कोतवाली पुलिस ने पुरानी बिंदकी में किराएदार राकेश विश्वकर्मा को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह थरियांव थाना क्षेत्र के रमवां गांव का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस ने चोरी के माल की बरामदगी की है।
कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि एसएसआई केशव वर्मा ने राकेश को बाईपास जनता तिराहे से गश्त के दौरान सोमवार की रात पकड़ा है। इसकी निशानदेही पर मीरखपुर निवासी उमाशंकर तिवारी के घर व विद्यालय से चोरी दो गैस सिलेंडर व एक रेडियो बरामद हुआ है। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।