फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज स्टेशन पर हुई चोरियों को लेकर खागा में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर हुईं चोरियों के मामले में जीआरपी ने कस्बे के न्यून गढ़ी और टेनी गांव में छापेमारी की। चोरी के माल के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है। उसकी पत्नी और रिश्तेदार को भी जीआरपी पूछताछ के लिए प्रयागराज ले गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रयागराज जीआरपी शुक्रवार की भोर में खागा पहुंचे और न्यून गढ़ी स्थित मकान में छापेमारी की। यहां से एक युवक, उसकी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया और इसके बाद टेनी गांव पहुंची। यहां पर एक व्यक्ति के घर में पुलिस ने छापेमारी की। कुछ बैग बरामद किए और लौट गई। चर्चा है कि प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर पिछले कुछ दिनों में चोरी की वारदात हुईं हैं। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज देखे तो खागा न्यून गढ़ी के रहने वाले इस व्यक्ति का चेहरा साफ हुआ। पुलिस ने छानबीन करते हुए खागा में छापेमारी की और चोरी का माल भी बरामद किया है। बताया गया कि युवक को प्रयागराज स्टेशन पर ट्रेनों से चोरी का सामान लेकर उतरते देखा गया है। हालांकि इस मामले कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें