विजयीपुर (फतेहपुर)। नलकूप की मोटर का स्विच बंद कर रही किशोरी बुधवार सुबह करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे लेकर पीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
किशनपुर थाने के थुरियानी गांव निवासी स्वर्गीय बुखारी निषाद की बेटी शिव कुमारी (14) सुबह घरेलू कामकाज के बाद नहाने गई थी। नहाने के बाद नलकूप बंद करते समय करंट की चपेट में आ गई। कुछ देर बाद भाई महेश पहुंचा तो उसने बहन को अचेत पड़ा देखा। शोर सुनकर परिजन आ पहुंचे। एंबुलेंस से उसे पीएचसी लेकर आए। वहां डाक्टर के मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मां लछिया देवी और छोटी बहन चुनकी का हाल बेहाल हो गया। पिता की कई साल पहले एक्सीडेेंट में मौत हो गई थी। भाई महेश कुमार, चुन्नू, लल्लू निषाद कृषि और मजदूरी करते हैं। शिवकुमारी ने पांचवीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। भाइयों ने बताया कि शरीर गीला होने के कारण बटन बंद करते समय अर्थिंग मिलने से करंट की चपेट में आ गई होगी। एसओ आरके यादव ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।