पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन रिश्तेदार।
- फोटो : amar ujala
सतनरैनी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार रात विमल कु मार तिवारी(28) की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पास मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जीआरपी को युवक का शव सतनरैनी के पास डाउन लाइन पर स्टेशन के पास मिला था। सूचना पर चौकी आए परिजनों ने शिनाख्त की। विमल रायबरेली जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के मानाखेड़ा गांव निवासी अशोक तिवारी के बेटे थे।
खागा के टेनी गांव निवासी मामा ज्ञानदत्त पांडेय ने बताया कि उनके बहनोई अशोक तिवारी अपने परिवार के साथ करीब दो दशक से कोलकाता में रहते हैं। विमल मौसा के घर 21 अप्रैल को गया भोज समारोह में आया था। वहां से वह यहां शहर के खुशवक्तराय नगर मोहल्ले में रहने वाले दूसरे मामा कैलाश दत्त पांडेय के घर चला आया। उनके घर मंगलवार रात किसी ट्रेन से आ रहा था, तभी हादसा हो गया। कोलकाता में परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। विमल के एक भाई विनोद और बहन विनीता हैं। जीआरपी एसओ समरबहादुर सिंह ने बताया कि ट्रेन से गिरकर कट जाने से मौत हुई है।