फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों संग करेंगे आत्मदाह

Thu, 27 Apr 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जहांगीराबाद के एक गांव में किशोरी से रेप की कोशिश के बाद घर फूंकने के मामले में नया मोड़ आ गया। सैकड़ों ग्रामीणों के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचे शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा ने एसपी देहात को आत्मदाह की चेतावनी दी है।

विधायक ने पुलिस निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी कि निर्दोषों पर कार्रवाई हुई तो वह ग्रामीणों संग एसएसपी दफ्तर में आत्मदाह कर लेंगे।

एक गांव में किशोरी से रेप के बाद घर फूंकने के मामले में दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कराईं गई थी। विधायक अनिल शर्मा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विधायक ने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस ने एक पक्ष के 12 लोगों को जेल में डाल दिया, जबकि इनमें अधिकांश निर्दोष थे। उन्होंने कहा कि जब एफआईआर दोनों तरफ से थी तो दोनों ओर से गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? विधायक का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट है।
विज्ञापन


पुलिस ने एक पक्ष के ही लोगों को जेल भेजा है। दूसरे पक्ष पर पुलिस द्वारा और कई अन्य रिपोर्ट दर्ज हैं, लेकिन उक्त पक्ष के लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की निष्पक्षता सवालों के घेरे में है। यदि पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो वह ग्रामीणों के साथ एसएसपी दफ्तर पर धरना देंगे और आत्मदाह कर लेंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें