फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के पीटने पर महिला ने लगाई थी फांसी

Fri, 14 Apr 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर।
विज्ञापन
rape - फोटो : demo
विज्ञापन
फतेहपुर।
विज्ञापन

फांसी लगाकर बुधवार की शाम आत्महत्या करने वाली महिला ने चालक पति की प्रताड़ना के बाद यह कदम उठाया था। महिला की एक पखवारे पहले भी जमकर पिटाई गई थी। जिससे वह मायके चली गई थी। ससुराल पहुंचे पति ने फिर कभी न पिटाई करने की बात कही थी।
जिसके बाद मायके वालों ने बेटी विदा की थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी पति और सास फरार है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बिलौना गांव निवासी जगतपाल ने वर्ष 2012 में जहानाबाद थाना क्षेत्र के कुल्लीहार गांव निवासी शिवरानी के बेटे राजू से बेटी मंजू (25) का विवाह किया था। मंजू के डेढ़ साल की बेटी भूरी और तीन साल का बेटा छोटकऊ है।
राजू पेशे से आटो चालक है। पिता का आरोप है कि वह अक्सर शराब के नशे में मंजू से मारपीट करता था। बुधवार को मंजू अपनी सास के साथ गेहूं की कटाई करने खेत गई थी। वह शाम ढलने से पहले खाना पकाने के लिए घर लौट आई। इसी बीच पति घर लौटा और उससे मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद वह घर से चला गया। लौटा तो फांसी लगा चुकी थी। शव देखते ही वह चुपचाप निकल भागा।
इस दौरान सास भी लौट आई। कुछ ही देर में पड़ोसियों का मजमा लग गया। मामले की जानकारी पर देर रात मंजू के पिता पहुंचे थे। उन्होंने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि दामाद राजू ने 15 दिन पहले भी बेटी से मारपीट की थी।
जिस पर वह बेटी को साथ घर ले आए थे। तीन दिन बाद ही दामाद घर आया और आइंदा न पीटने का भरोसा देकर विदा करा ले गया था। उन्हें क्या पता था कि उसकी आदतों में सुधार नहीं होगा और उसकी ऐसी हरकत बेटी की जान लेगी।
विज्ञापन

जहानाबाद के एसओ अरविंद गौतम ने बताया कि जगतपाल की तहरीर पर राजू और शिवरानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार भेजा गया है। आरोपियों के घर में ताला लटका है। जिनकी तलाश की जा रही है।
-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें