फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की साड़ी से चालक ने लगाई फांसी

Thu, 16 Mar 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर
विज्ञापन
घर में रोती बिलखती पत्नी व परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हुसैनगंज (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के सात मील तिराहे पर बीमारी से परेशान होकर अवधेश कुमार साहू (35) ने मंगलवार की रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। शराब का लती होने से बीमारियों ने उसे जकड़ लिया था। अवधेश कुमार साहू हुसैनगंज थाने के शकूलपुर गांव निवासी थे। कुछ साल पहले ही सात मील में घर बनवाया था। वह पत्नी बबिता और बच्चों के साथ रहता था।
विज्ञापन


बबिता ने बताया कि वह बच्चों के साथ रात को कमरे में सो रही थी। दूसरे कमरे में पति सो रहे थे। बच्चे को दूध के लिए रात करीब साढ़े 12 बजे नींद खुली। तभी वह पति के कमरे में गई थी। पति को साड़ी के फंदे से पंखे के कुंडे पर लटकता देखा। चीखपुकार मचाने पर जेठ, देवर व परिजन आए। उन लोगों ने पति को नीचे उतारा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अवधेश शराब का लती था। इसी वजह से बीमार रहने लगा था। एक पखवारे पहले टेंपो भी बेच डाला था। बीमारी के कारण कोई कामकाज भी नहीं करता था। अवधेश अपने पीछे तीन मासूम बच्चे अमन, विपिन और बच्ची नेहा छोड़ गया है। एसएचओ एपी तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें