फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से दो किसानों की मौत

Mon, 11 Dec 2017 11:49 PM IST
fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। खेत में रविवार की रात पानी लगाए दो किसानों को ठंड लग गई। कंपकंपाते हुए घर लौटे किसानों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजे हैं।

प्रेमनगर प्रतिनिधि के मुताबिक सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ओरम्हा गांव निवासी रामआसरे (55) रविवार की रात खेत में पानी लगाने गए थे। बेटे जबर सिंह ने बताया ठंडक महसूस होने पर वे खेत से वापस घर आए। देशी तरीके से इलाज किया गया, लेकिन मौत हो गई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष राधेश्याम द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ग
विज्ञापन


या है। खागा प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली के कोरवां गांव के युवा किसान सुरेश लोधी (48) रविवार की रात मोहन के नलकूप से निजी खेत पर पानी लगवाए था। रात 12 बजे अचानक सुरेश को तेज ठंड लगी। कुछ देर इस बात को छिपाए रहने के बाद हिम्मत जवाब देने पर वह घर लौट आए। परिवार वालोें ने जानकारी पर आग का इंतजाम आदि किया।
विज्ञापन


इन्हें अस्पताल ले जाते उससे पहले ही इस किसान की भी मौत हो गई। एसडीएम अमित भट्ट ने बताया जानकारी हुई है। राजस्व कर्मियों को जांच के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें