फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की भिड़ंत में दो चालकों की मौत

Tue, 17 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर थाना क्षेत्र के मुगलरोड हाइवे पर आलमपुर गांव मोड़ के पास रविवार देर रात दो ट्रकों की भिड़ंत में दोनों ट्रक के चालकों ने दम तोड़ दिया। हादसे में ट्रकों के परखचे उड़ गए। बीच सड़क इस दुर्घटना से करीब दो घंटे तक हाइवे जाम रहा। पुलिस ने क्रेन से वाहनों को किनारे कराकर यातायात चालू कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हमीरपुर से मौरंग लादकर चौडगरा की ओर जा रहे पंडित का पुरवा, बाराबंकी निवासी शिवनरेश के पुत्र चालक रामकुमार तिवारी (25) का ट्रक सामने से आ रहे मेहगली बाग, आगरा निवासी शिशुपाल के पुत्र चालक सत्यवीर सिंह (37) के ट्रक से भिड़ गया।

दोनों ट्रकों की रफ्तार तेज होने से दोनों चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में दोनों ट्रकों की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहनों के परखचे पूरे रास्ते में फैल गए।
विज्ञापन


हाइवे पर जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष बकेवर राजेंद्र सिंह ने हमराही पुलिसकर्मियों व अन्य ट्रकों के चालकों की मदद से दोनों गाड़ियों के चालकों के शवों को बाहर निकाला। दोनों चालकों के शव स्टेयरिंग और बॉडी के बीच फंसे हुए थे।

टीन और लोहे को काटकर चालकों को बाहर निकाला जा सका। हालांकि तब तक उनकी नब्ज थम चुकी थी। मृतकों के परिजनों को सूचना देने के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने एक ट्रक मालिक अतीश शुक्ला की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें