फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्ट से पैंट जोड़कर युवक ने लगा ली फांसी

Tue, 29 May 2018 11:12 PM IST
fatehpur
विज्ञापन
- घटनास्थल के पास रोते बिलखते परिजन - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बहुआ। बहनोई के घर से निकले फैक्ट्री कर्मी का मंगलवार सुबह पेड़ पर लटका शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को खबर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के पीछे उसका शराब के नशे में होना वजह माना जा रहा है।  
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर निवासी गोरे यादव का बेटा ओमदत्त उर्फ सोनू (22) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। छह दिन पहले घर लौटकर आया था। वह ललौली थाना क्षेत्र के महना गांव निवासी रामसेवक की पत्नी बबली अपनी चचेरी बहन के घर सोमवार शाम पहुंचा था। शराब के नशे में इसी थाने के कोड़ार गांव में रहने वाली चचेरी बहन पूनम यादव पत्नी अमित यादव के घर जाने को निकला। उसकी सुबह ग्रामीणों ने बंधवा तिराहे के पास खेत में एक पेड़ पर फांसी लगा शव देख पुलिस को खबर दी। पैंट को शर्ट में जोड़कर फांसी के लिए फंदा बनाया गया था। शरीर पर बनियान और अंडरवियर था। बहनोई रामसेवक ने बताया कि शराब पीने की वजह से घर से विवाद करके आया था। तभी नाराज होकर कोड़ार गांव जाने के लिए निकला। परिजनों ने बताया कि उसकी मां कल्लो की 15 साल पहले मौत हो गई थी। उसके पिता गोरे यादव ने साली सुलेखा से दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी से आठ साल का धीरज और छह साल के अनिकेत भाई हैं। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि परिजनों से बातचीत में शराब के नशे में घटना करना सामने आयी है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें