फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क दुर्घटना में एक घायल, आठ मामूली चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक सिख श्रद्धालु घायल हो गया, जबकि आठ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायल श्रद्धालु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस से मिली सूचना के अनुसार ललुवापानी के करीब रीठासाहिब से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं की बाइक (यूपी 26 बी 6596) बिरगुल जा रही कार (यूके 01 ए 4030) से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक जगराज सिंह (23) पुत्र लखेंद्र सिंह निवासी पीलीभीत घायल हो गया। घायल को 108 वाहन के जरिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉ. अर्पित राय और फार्मेसिस्ट राजेश गोस्वामी ने बताया कि घायल के पैर में फ्रैक्चर है। दूसरी घटना में अमृतसर से रीठा साहिब जा रही इनोवा कार (पीबी 02 एक्स 9315) पल्सों के समीप मोड़ पर अनियंत्रित होकर 15 फुट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में वाहन में सवार सभी आठ लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। वाहन को खाई से निकालने के लिए पुलिस लाइन से क्रेन भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें