फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ट्रेन से कटा

Tue, 14 Feb 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। वेलेनटाइन-डे पर पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले हेमू पाल (25) की मंगलवार को ट्रेन से कटकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी आत्महत्या बता रहे हैं। हालांकि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। उसके पास से मिले मोबाइल पहचान हो सकी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


हेमूपाल कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव निवासी किशनपाल का बेटा था। उसके भाई की करीब दो साल पहले मिठनापुर क्रासिंग में ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। इसके बाद हेमूपाल की शादी उसकी भाभी से ही करा दी गई थी। शादी के बाद एक साल की बेटी हुई थी। पिछले दिनों से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। उसके ससुराल पक्ष के लोग भी समझौते के लिए मंगलवार को पहुंचे थे। उनके जाने के बाद हेमू बाइक लेकर घर से निकला था। उसने बाइक गांव के ही व्यापारी की दुकान पर खड़ी कर चाबी दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस लाइन चहारदीवार की तरफ रेलवे लाइन के पास पहुंचा था। अचानक डाउन लाइन में आई ट्रेन के सामने कूद गया। एसओ समर बहादुर सिंह ने बताया मौके पर पहुंचने में एक टूटा मोबाइल मिला था। सिमकार्ड दूसरे मोबाइल में डालकर नंबरों में बातचीत की गई। तब हेमू के परिजनों को खबर दी जा सकी। तहरीर में आत्महत्या का जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें