फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने बालिका से किया दुष्कर्म

Tue, 12 Jan 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक बस्ती में एक किशोर ने छह साल की बालिका को बहला कर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। बालिका रोते हुए घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आरोपी फरार है। पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लिया है। बच्ची के माता-पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बालिका का पिता सब्जी का ठेला लगाकर गुजर-बसर करता है। सोमवार सुबह लगभग 10 बजे पिता सब्जी बेचने निकल गया। मां घरेलू सामान खरीदने बाजार गई थी। बालिका अकेली थी।

तभी मौका पाकर मोहल्ले में रहने वाला 17 साल का लड़का घर में घुस आया। बालिका के साथ खेलने के बाद वह उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया। लड़के के घर में तब कोई बड़ा नहीं था। उसने बालिका से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


रोने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। बालिका ने मां को घटना की जानकारी दी। तुरंत पिता को सूचना दी गई। इसके बाद बच्ची को लेकर माता-पिता आरोपी के घर पहुंचे लेकिन वह भाग चुका था।

परिजनों से नोकझोंक होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। राधानगर चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने बताया कि बालिका को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी किशोर है। उसके पिता से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें