फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल एंबुलेंस चालक की मौत, परिजनों में कोहराम

Sun, 08 Jan 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन पिता व भाई के साथ अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औंग थानाक्षेत्र के एंबुलेंस चालक अमित कुमार (28) की जौनपुर जिले में हुई  दुर्घटना के बाद शुक्रवार रात मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर औंग पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अमित कुमार औंग थाना क्षेत्र के मितईखेड़ा गांव निवासी सूर्य कुमार पटेल के बेटे थे।
विज्ञापन


उनकी समाजवादी एंबुलेंस 102 की सेवा में 16 मार्च 2016 को जौनपुर जिले में तैनाती हुई थी। जौनपुर में गुरुवार की रात मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें इलाहाबाद में भर्ती कराया गया था। परिजन इलाहाबाद से शुक्रवार को कानपुर ले जा रहे थे।

औंग थाना क्षेत्र के दुर्गागंज के पास ही उनकी सांसे थम गई। पोस्टमार्टम हाउस में भाई अंशू पटेल ने बताया कि उनकी शादी मोनिका के साथ ढाई साल पहले हुई थी। एक साल का बेटा भी है। दुर्घटना से मां पार्वती और भाभी बदहवास हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें