फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की लापरवाही है मंडवा प्रकरण

Sat, 24 Oct 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री एवं जिले की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने मंडवा प्रकरण में प्रशासन पर निशाना साधा। कहा कि हिंदू और मुस्लिम समुदाय के त्योहार एक साथ होने के बावजूद प्रशासन ने गंभीरता से काम नहीं लिया, जिसके चलते इतना बड़ा बवाल हो गया।
विज्ञापन


मंडवा गांव में गुरुवार को हमले में घायल भाजपा नेता गिरिजेश सिंह और उनके साथी संजय से सदर अस्पताल मेें मिलने आईं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रशासनिक चौकसी पर सवाल खड़े किए।

कहा कि जब हर साल मूर्ति निर्धारित रूट से निकलती रही है तो इसे रोकने का आखिर औचित्य क्या था? प्रशासन को कुसूरवार ठहराते हुए कहा कि प्रतिमा विसर्जन और मोहर्रम के जुलूस के मद्देनजर प्रशासन को अलर्ट हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन


एक समुदाय ने हिंदुओं पर हमला बोल करके उनकी आस्थाओं पर चोट की। उन्होंने प्रदेश सरकार की कानूून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि इस सरकार में सुरक्षा नाम की चीज नहीं बची है। जनता का जीना हराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें