फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके में फायरिंग पथराव और लूटपाट

Sat, 04 Jun 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
लूटपाट - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
थरियांव थाना क्षेत्र के मीरपुर देशी शराब ठेके में अराजकतत्व लेनदेन के विवाद में फायरिंग, पथराव कर कैश लूटकर फरार हो गए। पुलिस बलवे समेत कई संगीन धाराओं में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन


असोथर कस्बा निवासी अभिषेक सिंह मीरपुर में देशी शराब ठेके के अनुज्ञापी है। दुकान में जयकरन सिंह निवासी मौलवीपुर सेल्समैन हैं। ठेके में देर रात मीरपुर निवासी बंदू सिंह शराब लेने पहुंचा था। जयकरन ने उधार शराब देने से मना कर दिया।

विरोध करने पर दोनों के बीच मामूली विवाद हुआ। बंदू कुछ देर बाद अपने परिवार के आधा दर्जन लोगों के साथ पहुंचा और दुकान में फायरिंग कर सेल्समैन को घसीट लिया। लात घूसों और लाठी डंडे से पिटाई करने लगे। सेल्समैन के परिवार के लोग मीरपुर स्थित भट्ठे में काम करते हैं। वे लोग घटना की खबर पर दौड़कर पहुंचे।
विज्ञापन


जयकरन के पिता रामआसरे को पथराव कर  हमलावरों ने लहूलुहान कर दिया। ठेके से साढ़े नौ हजार रुपये की नगदी, 45 पउवा शराब लूटकर फरार हो गए।  एसओ मनीष पांडेय ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ लूटपाट, तोड़फोड़, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें