फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम कंट्रोल के लिए एसपी ने गठित की टीमें

Fri, 29 Jan 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पहल शुरू की है। पुलिस लाइन से गुरुवार को कलस्टर मोबाइल को हरी झंडी दी गई। युवतियों व महिलाओं को तंग करने वाले शोहदों से निपटने के  लिए शक्ति मोबाइल का गठन किया है। टीमों की सक्रियता को जांचने के लिए एसपी भम्रण पर निकले।
विज्ञापन


महिला थानाध्यक्ष अन्नपूर्णा चतुर्वेदी के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों की शक्ति टीम बनाई गई है। यह टीम सुबह मंदिरों, कोचिंग और स्कूलों के आसपास गश्त करेगी। पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर की सूचना पर तत्काल शक्ति मोबाइल टीम पहुंचेगी और शोहदों को सबक सिखाएगी।

वहीं 16 स्थानों में नउवाबाग, भिटौरा बाईपास, चौफेरवा पावर हाउस, लोधीगंज बाईपास, ज्वालगंज, जिला अस्पताल, पीडब्ल्यू डी निरीक्षण भवन, तांबेश्वर मंदिर तिराहा, अस्ती चौराहा, पथरकटा चौराहा, आईटीआई रोड तिराहा, ऋतुराज महाविद्यालय जयराम नगर, देवीगंज, एफसीआई गोदाम, अंदौली रोड नहर कालोनी, गाजीपुर रोड आबकारी गोदाम के पास बैरियर लगाए गए हैं। इसके साथ हाईवे पर खागा, कोतवाली और मलवां पर कलस्टर मोबाइल चालू की गई है।
विज्ञापन


इनमें प्रतीक चिह्न के रूप में नीले और लाल रंग की झंडी लगाई गई है। यह सभी सुबह के 10 बजे से शाम आठ बजे तक ड्यूटी स्थलों पर गुरुवार से सक्रिय हो गए हैं। दंगे, बलवे की घटनाओं से निपटने के लिए एक्शन मोबाइल टीम गठित की गई है। यह टीम 24 घंटे सक्रिय रहेगी।

इसमें आधा दर्जन पुलिस कर्मी और एक सेक्शन पीएसी बल के साथ दिन के 12 घंटे रहेंगे। वहीं दूसरी रात की शिफ्ट में डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ पुलिस फोर्स रहेगी। कहीं भी बड़ी घटना होने पर एक्शन टीम पहुंचेगी। एसपी ने बताया कि एक्टिव की गई सारी टीमों का जायजा लिया गया है। किसी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थानाध्यक्षों को सभी घटनाओं पर भागना पड़ता है। थानों की फोर्स के दबाव को कम करने के लिए कवायद की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें