फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता को मारी गोली

Sun, 15 Apr 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जिगनी गांव में रहने वाले सपा नेता पर शनिवार की रात घात लगाकर बैठे हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। उन्हें एक गोली पीठ पर लगी है। सीएचसी में उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है। परिवार में दहशत का माहौल है। वारदात के पीछे राजनैतिक वर्चस्व की बात कही जा रही है।   जिगनी गांव निवासी सफीउल्ला खां सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हैं। वह खेती के साथ ट्रैवल्स का भी काम करते हैं। शनिवार को वह पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दयालू गुप्ता की मां के अंतिम संस्कार से लौटने के बाद बिंदकी से अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के कुशारा मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पीठ में लगने से सफीउल्ला लहूलुहान होकर गिर पड़े। लोगों को मदद के लिए दौड़ता देख हमलावर भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ अभिषेक तिवारी, कोतवाल एपी तिवारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से सपा नेता को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


कोतवाल एपी तिवारी का कहना है कि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। छानबीन में पता चला है कि दो हमलावरों ने तमंचे से गोली मारी है। हालांकि दूसरी ओर चर्चा है कि सफीउल्ला हमलावरों में से कुछ को पहचानते हैं। इन्हें एक-दो दिन से अपने खिलाफ षड्यंत्र का आभास हो गया था। जिसकी चर्चा इन्होंने कुछ मित्रों से की भी थी। परिजनों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है। हालांकि उनका कहना है कि गांवदारी व राजनैतिक वर्चस्व बढ़ता देख किसी ने ऐसी हरकत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें