फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में भतीजे को बचाने पहुंचे चाचा की हत्या

Sat, 10 Nov 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
kin of deceased - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छेड़खानी के विवाद में बुधवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से भतीजे को बचाने पहुंचे चाचा की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने चार सगे भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। नामजद रिपोर्ट दर्ज न किए जाने से नाराज परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। चारों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के चक बिसौली गांव निवासी कल्लू लोधी के बेटे पुत्तन लोधी उर्फ चित्तन (36) किसान थे। उनका भतीजा बुद्धराज बुधवार की रात लगभग आठ बजे घर लौट रहा था। बुद्धराज ने बताया कि रास्ते में पड़ोसी चुनबुद के परिवार की एक महिला भी जा रही थी। महिला ने घर पहुंचकर बुद्धराज पर छेड़खानी का आरोप लगाया। चुनबुद अपने भाइयों राजू, ननकू, जबर सिंह लोधी के साथ मिलकर बुद्धराज को रास्ते में रोककर पीटने लगे। इस बीच चाचा पुत्तन बीच बचाव को पहुंचे। चारों भाइयों ने पुत्तन पर लाठी से हमला कर किया। मारपीट में बुद्धराज और पारिवारिक सदस्य आशीष भी लहूलुहान हुए। पुलिस पुत्तन को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, बुद्धराज की तहरीर पर पुलिस ने चारों भाइयों के खिलाफ गैराइरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें