फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में इंजीनियर के शूटर से पुलिस ने दर्ज किए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। इंजीनियर हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर के जेल में पुलिस ने बयान दर्ज किए। बयानों के आधार पर पुलिस कोर्ट से रिमांड मांगेगी। तीन दिन के लिए आरोपी को पुलिस हिरासत में मांग सकती है। हत्यारोपी से हत्या में प्रयुक्त असलहा, घटना से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब खोजेगी।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी अजय कुमार सिंह रेलवे फ्रेट कॉरीडोर की जीएमआर कंपनी के इंजीनियर थे। वह 14 मई को रेलवे साइट एकारी प्लांट जा रहे थे। रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में फिरोजाबाद हनुमानगंज निवासी आयुष शर्मा ठेकेदार मास्टरमाइंड निकला है। ठेकेदार के इशारे पर उसके चालक मनीष जाधव निवासी जसवंतनगर इटावा, सुनील जाधव निवासी दक्षिणी थाना फिरोजाबाद, शहर के मऊ निवासी लंबू, ठेकेदार के मेठ मुखिया निवासी पांभीपुर खागा का खुलासा हुआ है। पुलिस ने लंबू, मुखिया को गिरफ्तार किया था। गोली मारने में मनीष का नाम सामने आया है। आरोपी मनीष ने पुलिस को चकमा देकर बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। चालक से हत्याकांड से जुड़े कई राजफाश होना बाकी है। हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल मनीष की निशानदेही पर बरामद करेगी। चालक ठेकेदार का करीबी था। इंजीनियर की हत्या की साजिश में अहम भूमिका निभाई है। पुलिस ने जेल में शुक्रवार को मनीष के बयान दर्ज किए हैं। बयान के आधार पर कोर्ट में सोमवार को रिमांड प्रक्रिया की कार्रवाई पुलिस आगे बढ़ाएगी। फरार ठेकेदार और सुनील जाधव की गिरफ्तारी के लिए फिरोजाबाद, नोएडा, दिल्ली के लिए टीमें रवाना हुई हैं। थानेदार संतोष शर्मा ने बताया कि रिमांड में हत्यारोपी से गहन पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें