फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर मैसेज कर बोला.....लौट आया हू, छोडूंगा नही

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में एक व्यक्ति के मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से एक ही रात में सत्रह कॉल आई। कई बार रिसीव करने पर दूसरी ओर से कोई आवाज नहीं आई। फोन स्विच ऑफ करने के बाद अगली सुबह चालू किया तो उसमें कई संदेश पाए गए। एक संदेश में लिखा था, लौट आया हूं, अब छोड़ूंगा नहीं। इससे डरकर व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पुष्पक विहार कालोनी निवासी सर्वेश कुमार ने कहा है कि बृहस्पतिवार रात वह अपने घर में सो रहा था। शुक्रवार सुबह तीन बजे से उसके मोबाइल पर 17 अलग-अलग नंबरों से कॉल की गई। परेशान होकर उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया था। शुक्रवार की सुबह मोबाइल खोला तो उसमें कई संदेश थे। एक संदेश में लिखा था, मैं लौट आया हूॅ, अब छोड़ूंगा नहीं। उसने बताया कि एक वर्ष पूर्व भी उसके मोबाइल पर इसी तरह की कॉल्स और संदेश आते थे। इस मामले में उसके द्वारा आरोपी की शिनाख्त करा कर 9 अप्रैल 2018 को उसके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। उसने संभावना व्यक्त की है कि उसे संदेश भेजकर धमकाने वाला शायद वहीं युवक है। जिसके खिलाफ उसने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया है कि आरोपी पूर्व में सर्वेश के मकान में किराएदार रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें