खेतों के बीच एक कोठरी में संचालित अवैध असलहा फै
क्ट्री को संचालक समेत पुलिस ने दबोचा है। जेल से छूटने के बाद आरोपी
दोबारा असलहे बनाने में जुट जाता था। उसके हाथों से तैयार असलहे सीमावर्ती
जिले रायबरेली, डलमऊ , उन्नाव, कौशांबी तक सप्लाई होते हैं।
थाना
क्षेत्र के अढ़ार(जमरावां) गांव में पुलिस ने शनिवार रात को छापेमारी की।
गांव के खेतों के बीच एक कोठरी में चुन्नू पाल असलहे बनाते मिला। मौके से
पुलिस को एक तैयार तमंचा, अद्धी बंदूक समेत चार अधबने असलहे मिले हैं।
इसके
साथ असलहा बनाने के उपकरण, लोहे की नाल, छेनी, छथौड़ा, रिपीटर, रेती,
फायरिंग पिन, पत्ती, ट्रेगर, ट्रेगरगार्ड भी बरामद हुए है। एसआई ओपी
द्विवेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाने में 16 मुकदमे दर्ज हैं।
करीब एक
साल पहले चुन्नू पाल को अवैध असलहा फैक्ट्री के साथ पकड़ा गया था। दोबारा
फिर से असलहे निर्माण का काम छह माह से शुरू कर रखा था। इसके बनाए असलहों
को कई जिलों के बदमाश लेकर जाते हैं।
एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि
पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से निपटाने के लिए अभियान चलाकर असलहा
फैक्ट्री पकड़ी गई। थाने के एसआई ओपी द्विवेदी समेत टीम को पांच हजार का
इनाम दिया है।