फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पिटाई से युवक की मौत पर बवाल

Mon, 14 Aug 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
विज्ञापन
दरोगा से उलझती मह‌िला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। पुलिस की हिरासत से छूटे युवक की तीसरे ही दिन मौत हो जाने से गुस्साए लोगों ने सोमवार को बवाल कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाकर बांदा-कानपुर नेशनल हाईवे ठप कर दिया। इस बीच प्रदर्शनकारियों और बिंदकी कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पिटाई के आरोपी दरोगा पर रिपोर्ट की कार्रवाई शुरू हो जाने के बाद ही बवाल शांत हुआ। जाफरगंज के सीओ पीयूष कांत ने बताया कि मृतक धनीराम की पत्नी चुनकी देवी ने तहरीर में दरोगा जिलेदार पाल की पिटाई से मौत का आरोप लगाया है। देर शाम पुलिस अधीक्षक कवींद्र प्रताप ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया। दरोगा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के गांव पलटू पुरवा निवासी धनीराम (30) पुत्र छेद्दन गांव के प्रधान मुबारक खान का ट्रैक्टर चलाता था। 8 अगस्त को बांदा की तरफ से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इस पर धनीराम ने ट्रक चालक को पीट दिया। ट्रक चालक ने ललौनी थाने में शिकायत की थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने धनीराम को हिरासत में लेकर थाने पर बैठाए रखा। दस अगस्त को धनीराम घर पहुंचा तो उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। वह खून की उल्टी कर रहा था। परिजन उसे बिंदकी सीएचसी ले गए। हालत नाजुक होने पर उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार शाम उसकी मौत हो गई।

इस बाबत प्रधान मुबारक खान ने बताया कि वह बुधवार को धनीराम को छुड़ा लाए थे, पर वह बहुत डरा हुआ था। इससे उसे अपने घर पर ही रख लिया। अगले दिन उसे समझाकर घर भेज दिया था। परिजनों व ग्रामीणों ने ललौली थाने के दरोगा जिलेदार पाल व सिपाहियों की पिटाई से मौत का आरोप लगाकर सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे कानपुर-बांदा हाईवे पर धनीराम का शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। बिंदकी कोतवाल सच्चिदानंद हंगामा कर रही भीड़ का मोबाइल से फोटो खींचने लगे तो प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने विरोध किया। इस पर धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन

बढ़ते बवाल के बीच एसडीएम सत्य प्रकाश सिंह व सीओ अभिषेक तिवारी वहां पहुंचे, पर लोग आरोपी दरोगा को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसकी जानकारी अफसरों ने डीएम मदनपाल आर्य को दी। उन्होंने एसपी कवींद्र प्रताप सिंह से बात कर आरोपी दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया। देर शाम रिपोर्ट दर्ज होने के साथ ही आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें