फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम की आंख में मिर्च झोंककर लूट का प्रयास

Sat, 23 Dec 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
विज्ञापन
पीड़ित सुरेंद्र पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आढ़त के मुनीम की मिर्च पाउडर झोंक कर गुरुवार की रात पल्सर सवार बदमाशों ने लूटने की कोशिश की। शोर सुनकर इलाकाई लोगों पहुंच गए। ग्रामीणों के  पीछा करने से बदमाश अनियंत्रित होकर गिर पड़े और बाइक छोड़कर भाग निकले। खोजबीन के दौरान दो आरोपियों को पुलिस ने उठाया है। तीन और साथियों के फरार होने की चर्चा है।
विज्ञापन


औंग थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सलेम मिर्च आढ़त के कारोबारी हैं। वह आढ़त से रात को पहले चले गए थे। उनके जाने के कुछ देर बाद मुनीम सुरेंद्र पटेल और मजदूर मोनू बाइक से जा रहे थे। थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव के पास मुनीम बाइक से पहुंचा था। उसने बताया कि तभी उसे पल्सर सवारों ने ओवरटेक किया। उसके चेहरे पर मिर्च पाउडर झोंक दिया। वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। उसे छोड़कर मजदूर पुलिस को बुलाने के लिए बाइक लेकर भागा।

मजदूर  ने 100 नंबर की खड़ी गाड़ी में सूचना दी। पुलिस कर्मियों को घटनास्थल के आगे लुटेरों की होलापुर मोड़ के पास बाइक मिली। थाने से पुलिस मौके पर गई। आसपास तलाश के दौरान दो संदिग्धों को उठा लिया। तीन फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। कयास लगाए गए कि झोंकी मिर्च लुटेरों के ऊपर भी पड़ गई थी। तभी वे आगे जाकर गिर पड़े और बाइक छोड़कर भागे हाेंगे। चेहरा धुलते वक्त पुलिस ने किसी ढाबे से पकड़ लिया। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि वह रात को बिंदकी में थे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें