फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध को झांसा देकर 22 हजार रुपये ठग लिए

Tue, 02 Feb 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खजुहा कस्बे की पुलिस चौकी के पास टप्पेबाजों ने एक वृद्ध को शिकार बना लिया। तीन टप्पेबाज जमा पर्ची में विवरण लिखने का चकमा देकर 22 हजार रुपये ले भागे। ठगे जाने पर वृद्ध ने पुलिस की शरण ली। वह बड़ौदा ग्रामीण बैंक में रुपये जमा करने आया था।
विज्ञापन


गांव बरेठर खुर्द निवासी छोटेलाल बैंक में 22 हजार रुपये जमा करने के लिए लाइन में लगे थे। बकौल छोटेलाल तभी तीन युवक आए। उन्होंने कहा कि आपके रुपये कितने-कितने के हैं, इसकी पर्ची भरी है कि नहीं।

मना करने पर एक युवक एक पर्ची लेकर आया। बोला, कि लाओ अपने रुपये, इसमें अलग-अलग जोड़कर लिखना पड़ता है। देखो हम लोगों ने ऐसे लिखा है हमें दो लाख रुपये जमा करने है। तभी एक युवक ने कहा कि यह लो पकड़ो हमारे दो लाख रुपये, तुम्हारी पर्ची भर देते हैं।
विज्ञापन


बकौल छोटेलाल वह उनके रुमाल में बंधे कागज की गड्डी पकड़े बैठा रहा और लघुशंका का बहाना कर पहले दो युवक और उसके बाद पर्ची भर रहा युवक भी चकमा देकर निकल गया।

छोटेलाल ने बताया कि उसे भी जाता देख वह चिल्लाए तो भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो टप्पेबाज गायब हो चुके थे। छोटेलाल ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोतवाल केके यादव ने बताया कि टप्पेबाजों को पकड़ने के लिए चौकी इंचार्ज को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें