फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी खुन्नस में दो पक्ष भिड़े, छह घायल

Wed, 10 May 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव में दो परिवार के लोग पुरानी खुन्नस में बुधवार को भिड़ गए। उनके बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार भी चले। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मामला शांत हो सका। गांव निवासी सलीम के बेटे सलमान की 27 अप्रैल को शादी थी। उसके घर में भीड़ होने की वजह से गंदा पानी नाली में ओवरफ्लो हो गया। नाली पड़ोसी शाहनवाज के दरवाजे से निकली है।
विज्ञापन


शाहनवाज ने दोपहर को पानी बहाने को लेकर एतराज जताया। तभी दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हो गई। दोनाें पक्षों की इकट्ठा भीड़ में मारपीट हो गई। वे सब लाठी-डंडे, चाकू लेकर आ गए। एक-दूसरे को भीड़ ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। एक पक्ष से शरीफ ने सलीम व उसके बेटे इमरान व सलमान, दामाद  सलीम  के खिलाफ रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि गंदगी फैलाने के विरोध पर आरोपियों ने मारपीट की है। दूसरे पक्ष के इमरान की ओर से शाहनवाज, जाहिद, मुन्नर, यूसुफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनका आरोप है कि शरीफ पक्ष से पुरानी खुन्नस है। सलमान की शादी में न्योता भी नहीं दिया गया। इसी खुन्नस में गालीगलौज कर मारपीट की है। दोनों पक्षों से शाहिद, शरीफ,  यूसुफ, शाहनवाज, शाहीन, इम्तियाज, इमरान, शकील  घायल हुए हैं। एसएचओ एपी तिवारी ने बताया कि शादी में न्योता के खुन्नस में मारपीट हुई है। दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें