नगर के इटावा रोड स्थिति सोथरा चौराहे के पास लगे एक्सिस बैंक के एटीएम को मंगलवार रात बदमाश्ााों ने तोड़ने का प्रयास किया। एटीएम के मुख्य द्वार के कांच आदि को ध्वस्त कर बदमाशों ने एटीएम के बोर्ड पैनल को तोड़कर एटीएम की स्क्रीन आदि को तहस नहस कर दिया, लेकिन कैश निकालने में सफल नहीं हुए तो उन्होंने चार पहिया वाहन में एटीएम को ही लाद कर ले जाने की कोशिश की, तब तक मौके पर जुटे लोगों ने शोर कर दिया तो चोर एटीएम छोड़ कर भाग गए।
सुबह लगभग चार बजे लोगों ने इस एटीएम की देखरेख के लिए बैंक की ओर से रखे गए स्टाफ राहुल यादव को घटना की सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंचे इंस्पेक्टर बीके सिंह, एसओजी प्रभारी शैलेंद्र सिंह और एक्सिस बैंक के एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के फु टेज की हार्डडिक्स को कब्जे में ले लिया।
मशीन की जांच के बाद थानाध्यक्ष ने बताया कि वारदात के बारे में रात 2:40 बजे 100 नंबर पर फोन आया था। मुख्यालय से खबर सीधे थाने पर पहुंची तो पुलिस मौके की ओर रवाना हो गई। तब तक तोड़फोड़ की आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने शोर किया तो चोर भाग गए।
एटीएम की सुरक्षा का नहीं है इंतजाम
सिरसागंज थानाध्यक्ष बीके सिंह ने बताया कि सिरसागंज में एक्सिस बैंक के तीन एटीएम हैं और किसी पर भी न तो कोई सुरक्षा गार्ड रखा गया है और ना ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। सिरसागंज शाखा के प्रभारी आशीष श्रीवास्तव और एटीएम इंचार्ज राहुल यादव ने बताया कि इन एटीएम की सुरक्षा आदि की जिम्मेदारी हिताची कंपनी के पास है। उन्हाेंने किसी एटीएम के लिए सुरक्षा गार्ड नहीं दिया है।