फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी का चोरी गया मोबाइल चुरियानी में मिला

Mon, 20 Mar 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
खड़े आरोपियों की जानकारी देते सीओ संदीप वर्मा। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट से अभियोजन अधिकारी वशिष्ठ मिश्र का चोरी गया मोबाइल रविवार को चुरियानी गांव से पुलिस ने बरामद किया है। मामले में दो दुकानदारों को उठाया गया है। मोबाइल चोरी के आरोपी की तलाश में टीम छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन



कचहरी कैं पस से अभियोजन अधिकारी का मोबाइल करीब दो माह पहले चोरी हुआ था। मोबाइल को सर्विलांस में लगाकर पुलिस जांच कर रही थी। लोकेशन ट्रेस होने पर प्रशिक्षु सीओ संदीप वर्मा शाम को गाजीपुर थाने के चुरियानी गांव स्थित विक्रम सिंह की मोबाइल शॉप पहुंचे। वहीं पुलिस को उसका साथी राघवेंद्र सिंह भी मिला। सीओ ने बताया कि राघवेंद्र सिंह की मोबाइल शॉप लोधीगंज में हैं। दोनों दुकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें पचास तमाम टेलीकॉम डिस्ट्रीब्यूटर्स के नामों की फर्जी मोहरें, आधा सैकड़ा प्री एक्टिवेटेड सिमकार्ड बरामद हुए हैं।

सीओ ने बताया कि मोबाइल चोरी करने वाले का नाम धरे गए आरोपियों ने कबूला है। आरोपी पुलिस को गुमराह भी कर सकते हैं। उसकी धरपकड़ के बाद ही मोबाइल किसने चुराया था इसका पता लग सकेगा। आरोपियों के खिलाफ कचहरी चौकी पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें