बाइक सवार युवक शुक्रवार रात बिजली के पोल से टकरा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पर परिजनों में कोहराम मचा है।
चांदपुर के मदरी गांव निवासी चंद्रधर तिवारी के बेटे अंकित उर्फ सोनू (28) की गांव में परचून की गुमटी है। बाइक से रात में अमौली से घर लौटते समय चांदपुर थाने के सरहन मोड़ पर बिजली के पोल से उसकी बाइक टकरा गई।
हादसा देखकर पिकेट ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी पहुंचे। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके पास से मिले मोबाइल के सहारे परिजनों को खबर दी। हादसे से मां सरला देवी का हाल बेहाल हो गया। अंकित की दस साल पहले आरती से शादी हुई थी। उसके दो बेटियां हैं।
आपसी विवाद के चलते वह मायके में रहती है। एक बेेेटी मां और दूसरी बेटी अंकित के साथ है। एसओ कैलाश नाथ ने बताया बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। टकराने से सिर में गंभीर चोट आई। सिर में चोट आने से मौत हुई है।