फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से मना किया तो बड़े भाई को मारा बांका

विज्ञापन
विज्ञापन
हमले में जख्मी युवक का सीएचसी में चल रहा इलाज
विज्ञापन

रेउसा (सीतापुर)। नशे में धुत होकर घर पहुंचे छोटे भाई को शराब पीने से मना करना बड़े भाई को महंगा पड़ गया। यह बात शराबी को इस कदर नागवार गुजरी कि उसने आपा खोकर बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर घरवालों ने बीचबचाव कर हमले में जख्मी बड़े भाई को सीएचसी में भर्ती कराया।

पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र के सेमरा नगरौली गांव में रहने वाला विजय तिवारी शराब पीने का आदी है। शुक्रवार रात विजय नशे में बुरी तरह धुत होकर घर पहुंचा।
विज्ञापन


उसके बड़े भाई विमल ने शराब पीने से मना किया। इस पर उपजे विवाद के दौरान गुस्साए विजय ने बांके से अपने बड़े भाई विमल पर वार कर दिया। बांका लगने से विमल बुरी तरह जख्मी हो गया। घरवालों ने बीचबचाव करने के बाद जख्मी विमल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


दीवान उमाशंकर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध खतरनाक हथियार से हमला कर घातक चोट पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी डीके शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें