फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल शॉप में उपद्रवियों ने किया हंगामा

Fri, 09 Jan 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरकटा चौराहा सिविल लाइंस रोड स्थित मॉडल शॉप में बुधवार की रात उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस से भी अराजकतत्वों ने मारपीट की। भारी फोर्स पहुंचने के बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन


पुलिस ने लाठियां पटक कर अराजकतत्वों को खदेड़ा। क्षेत्राधिकारी सिटी आरके वर्मा ने बताया कि घटना की जांच शुरू की गई है। दोषियों को छोड़ा नहीं जायेगा।

मॉडल शॉप में बुधवार की रात पचास से ज्यादा लोगों की भीड़ थी। किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच बहस शुरू हो गई। पक्षों के लोग शराब की दुकान के बाहर आ गए और रोड पर मारपीट शुरू कर दी थी।

सूचना पर कचहरी चौकी इंचार्ज ईश्वर चंद्र जायसवाल चौकी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर मामला शांत करने की कोशिश करने लगे। चौकी इंचार्ज ने वायरलेस पर कोतवाली फोर्स को सूचना दी।
विज्ञापन


तभी अराजकतत्वों ने चौकी इंचार्ज पर हमला कर दिया। वायरलेस में चौकी इंचार्ज पर हमले की खबर से सारी चौकियों और कोतवाली गश्त का फोर्स मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने अराजकतत्वों पर लाठियां चटकानी शुरू कर दी। कुछ ही पलों में दोनो पक्ष के लोग मौके से फरार हो गये। इस दौरान चार युवक ही पुलिस के हत्थे चढ़ सके।

अराजकतत्वों की धरपकड़ में मॉडल शॉप के शीशे और कर्मचारी भी पुलिस के हाथों पिट गये। कर्मचारियों ने आरोप लगाये कि पुलिस ने जानबूझकर शीशे तोड़ डाले और उनकी पिटाई की है।
विज्ञापन


मौके से एक दर्जन से अधिक उपद्रवियों की बाइकें पुलिस ने जब्त की है। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें